
बाघमारा : गनेशपुर विद्युत सब-स्टेशन के विभिन्न इलाकों में घंटों बिजली गायब रहने से लोग परेशान हैं। रविवार की रात्रि लगातार वर्षा के कारण बिजली रातभर गायब रही। सुबह में 08.30 बजे के आसपास बिजली लौटी। फिर दिन-भर इसके आने-जाने का सिलसिला बरकरार रहा। एक तो बिजली गायब, उसपर लोगो के मोबाइल का बैटरी डाउन, घरों में लगे इन्वर्टर फेल। बिजली नही रहने से बाजार में छाया सन्नाटा। सभी बिजली नही रहने को लेकर विभाग वाले को कोस रहे है। गनेशपुर बिद्युत सब-स्टेशन के कनीय अभियंता के अनुसार बेनीडीह साइडिंग में इंसुलेटर में डिफेक्ट आ गया है। वहाँ इंसुलेटर को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। रात्रि 08 बजे के बाद बिजली बहाल कर दी गई। परंतु पुनः इसके आने-जाने का सिलसिला बरकरार रहा है।