
नई दिल्ली: आर्थिक संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक का संचालन अब आरबीआई ने अपने हाथों लेते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर संचालन करने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत 27 सितंबर को मीता ताखन की अगुवाई में बनी सहमति में शक्ति सिन्हा और सतीश कुमार कालरा को समिति में रखा गया है। वहीं इस बैंक के एमडी, सीईओ समेत बैंक के सभी निदेशकों के अधिकार को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। मालूम रहे इसके पूर्व नकदी संकट बढ़ने पर यस बैंक में आरबीआई के निर्देश पर एसबीआई के पूर्व अधिकारी को संचालन का जिम्मा सौंपा गया था। अब समिति गठन किए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि लक्ष्मी विलास बैंक का संचालन पूर्ण रूप से आरबीआई के देखरेख में होगा।
