
एजेंसी: पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। 48 वर्षीय रूढिवादी नेता आंद्रेजेज डूडा का कोरोना परीक्षण एक दिन पहले किया गया था। जहां उसका कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया। राष्ट्रपति डूडा के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल राष्ट्रपति अच्छा महसूस कर रहे है। मालूम रहे एक दिन पूर्व ही राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा वारसा में राष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया था। जिसके बाद ही उसकी कोरोना जांच कराए जाने के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आया है। उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ब्लेजेज स्पाइकल्स्की ने ट्वीट के माध्यम से दी है।
