
नई दिल्ली: मोदी जी सात साल पहले हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने वाले थे। लेकिन इन सात सालों में 14 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए है। उक्त बातें कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कही है। वही इस तरह के आरोपो से सवाल करते हुए कांग्रेस को पीएम मोदी को घेरने का एक बड़ा विंदू मिल गया हैं। जिसमें कांग्रेस अब इसी तरह के कई मुदृदे का सहारा लेकर बंगाल की चुनावी समंदर में अपनी राजनीतिक नैया को पार लगाने की कोशिश कर रहा है। वहीं इस तरह की ट्वीट कर कांग्रेस ने एक तस्वीर पर लिखा है कि बंगाल अब रोजगार युक्त होगा। जो आने वाले दिनों में बंगाल चुनाव में कांग्रेस इसे संजीवनी की तरह उपयोग करेगा।
