
एजेंसी: फ्रांस में ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन के आयोजित प्रतियोगिता में भारम के कई खिलाड़ियों ने सिंगल्स और डबल्स दोनों ही इवेंट में अपनी जलवा को बिखेरा है। सिंगल्स प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंची है उनमें मुख्य रूप से साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और ईशा फ्रांस शामिल हैं। वहीं मिक्सड डबल्स में क्वार्टरफाइनल में जो खिलाड़ी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है उनमें मुख्य रूप से ध्रुव कपिला और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी शामिल है। बताया जाता है कि साइना ने फ्रांस की मैरी बेटोमीन से पहला सेट हारने के बाद यह मैच जीती है। वहीं मेंस डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। वहीं कृष्णा प्रसाद और विष्णुवर्धन की जोड़ी ने भी आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई है।
