डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में पुनर्वास और रोजगार की मांग पर राकोमस ने भूख हड़ताल किया शुरू

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के बैनर तले कतरास क्षेत्र संख्या 4 के क्षेत्रीय सचिव सुदाम गिरी के नेतृत्व में डेको आउटसोर्सिंग कंपनी मे स्थानीय ग्रामीणों के पुनर्वास एवं रोजगार की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन शुरू किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने सुदाम गिरी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आंदोलन में शामिन वक्ताओं ने कहा कुछ भ्रष्ट नेताओं एवं दलालों से मिलकर कंपनी ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से धारा 144 लगाकर गरीबों के हक और रोजगार को मारने का काम किया है। जिसके कारण सुदाम गिरी आज भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जब तक शरीर में रक्त की एक एक बूंद रहेगी तब तक सुदाम गिरी भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। भूख हड़ताल आंदोलन तबतक जारी रहेगा जबतक विस्थापित एवं ग्रामीणों के पुनर्वास और रोजगार के लिए कंपनी वार्ता नहीं करती है।

डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में पुनर्वास और रोजगार की मांग पर  राकोमस ने भूख हड़ताल किया शुरू

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news