
पलामू : बीड़ी रेल खंड के जपला -कोसियारा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी दो भाग में बट गई। इस घटना से वहां एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद वहां करीब एक घंटे तक डाउन लाइन पर परिचालन बाधित रहा। बताया जाता है कि माल गाड़ी का एक हिस्सा हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पहले बहेरा गांव के समीप रह गया। जबकि दूसरा हिस्सा इंजन हैदरनगर के रेल क्रॉसिंग 50 बी तक पहुचा। जब रेल इंजन हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पोटर की नज़र पड़ी तब मालगाड़ी को रुकवाया गया। बाद में दूसरे भाग में बंटे बोगियों को जोड़ने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।