
नई दिल्ली : यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध में फंसे सभी भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है। जो ऑपरेशन गंगा के तहत 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली में उतरी। यूक्रेन से निकाले गए इन भारतीय छात्रों को लेकर विशेष विमान हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा। एयर एशिया की यह विमान यूक्रेन से 160 भारतीय छात्रों को लेकर करीब साढ़े चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। वैसे यूक्रेन रूस के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। अभी भी यूक्रेन की धरती पर भारत के सैकड़ों छात्र अपने वतन आने के इंतजार में भारत सरकार के मिशन गंगा की राह में टकटकी लगाए इंतजार कर रहे है।