
एजेंसी : यूक्रेन के और एक न्यूक्लियर साइट को रूसी सैनिकों ने अपने मिसाइल हवाई हमले का निशाना बनाया। इस निशाने में यूक्रेन का न्यूक्लियर प्लांट का साइट आईएईए से पूरी तरह का संपर्क टूट गया है। जिससे यूक्रेन को अब काफी परेशान का समाना करना पड़ रहा है। वहीं आज के कई दिन पूर्व ही यूक्रेन के चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट को रूस के सैनिकों ने अपना निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया था। पूर्व में न्यूक्लियर प्लांट के साइट के क्षतिग्रस्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीष् परमाणु उर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि चेर्नोबिल परमाणु उर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। इस डेटा के खोने के बाद गॉसी ने साफ कहा है कि अब संयंत्र अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी को डेटा स्थानांतरित करने में पूरी तरह से असमर्थ है।