
नई दिल्ली : रूस यूक्रेन के बीच जारी विनाशकारी युद्ध को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सुरक्षा की तैयारी और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा कर चिंतन और मंथन किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद थी। बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने देश की सुरक्षा को लेकर हर कीमत पर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर रहने के लक्ष्य को दोहराया।