इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है : हाईकोर्ट

0
fastlive news

बेंगलूरू :  इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। छात्र स्कूल कॉलेजों में यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते। उक्त आदेश कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को हिजाब विवाद के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कही।  स्कूल कॉलेजों में हिजाब पहने जाने को लेकर छात्राओं द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर किया गया था। जिस पर हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपना फैसला सुनाते हुए दो टूक शब्दों में याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। मालूम रहे कर्नाटक सरकार की ओर से कर्नाटक एजूकेशन एक्ट 1983 की धारा 133 के तहत स्कूल कॉलेज में यूनिफॉर्म अनिवार्य की थी। वहीं पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक सरकार द्वारा जारी कानून को  कुछ छात्राऐं इसका विरोध करते हुए  स्कूल कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका पर गंभीरता से गहन पड़ताल करने के बाद आज अपना अहम फैसला सुनाया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news