
नई दिल्ली : देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल बदलने की मंजूरी दी है। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। जिन 13 राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए है उनमें लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश; लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम; सीपी राधाकृष्णनन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश; गुलाब चंद कटारिया को असम; रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश; बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़; अनुसुईया उइके को मणिपुर, एल. गणेशन को नगालैंड, फागू चौहान को मेघालय; राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार; रमेश बैस को महाराष्ट्र; और ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख के राज्यपाल बनाए गए।