
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को कर्नाटक जायेंगे। जहां पी एम मोदी शिवमोग्गा में एक एयरपोर्ट और कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर देश के आम जनता को समर्पित करेगें। पी एम मोदी कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर रहेगें। जो शिवमोग्गा और बेलगावी जिलों में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, रेलवे और सड़क परियोजनाओं का उद्धघाटन करेगें। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत शिवमोग्गा और बेलागवी जिलों में ग्रामीण जल संपर्क परियोजनाओं सहित नई परियोजनाओं की एक श्रृंखला शुरू की जाएगी। कहा जा रहा है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी किसान निधि की 13वीं किस्त भी जारी कर सकते है।