
नई दिल्ली : हाथी प्रोजेक्ट के 30 साल पूरे होने और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने को लेकर असम में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। 6 और 7 अप्रैल को इस दो दिवसीय महोत्सव में भाग लेने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस राज्य के दौरे पर रहेंगीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू काजीरंगा नेशनल पार्क में एलिफेंट महोत्सव में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस कार्यक्रम के दौरान उद्यान की दो दिन पर्यटकों के लिए बंद रहेंगी। इस महोत्सव को लेकर कहा जा रहा है कि हाथी प्रोजेक्ट के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए असम में इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।