
दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन कोच में एक महिला की हुई दुर्घटना से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सुभाष प्लेस मेट्रो पुलिस इस घटना की जांच करने में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को . नांगलोई की 35 वर्षीय रीना नाम कीमहिला मेट्रो में सफर कर रही थी। तभी उसका साड़ी मेट्रो में फस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को मेरठ स्थित अपने मायके जाना था । इसके पूर्व ही महिला इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर घटना का शिकार हो गई।