
एजेंसी : अफ्रीकी देश कांगो के कसाई में मूसलाधार वर्षा हूई है। इस वर्षा से क्षेत्र में आई भयंकर भारत में करीब 22 लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। जिसकी मौत होने की भी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि इस मूसलाधार बारिश के कारण वहां भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे कई बुनियादी ढांचे को नष्ट होते देखा गया है । कहा जा रहा है कि इस भूस्खलन से घरों , चर्च,और सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं भयंकर आई बाढ़ से उतने लोगों के मौत होने के अलावा दर्जनों लोग बेघर भी हो गए हैं। अफ्रीकी देश कांगो केगवर्नर जॉन काबेया ने बाढ़ को लेकर कहा कि कांगो का कम्यून सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होनें कहा कि दिसंबर की शुरुआत में भी कांगो में मूसलाधार हुए वर्षा से 14 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।