
लखनऊ : भगवान श्री राम के प्रति आस्था केवल हिंदुओं में ही नहीं मुस्लिम समाज की कई महिला पुरुषों में भी कहीं कहीं देखने सुनने को मिलता है । इसी कड़ी को लेकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक मुस्लिम युवा महिला 1000 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर भगवान श्री राम के दर्शन करेगी । बताया जाता है कि रमन राज शर्मा और विनीता पांडे के साथ शबनम नाम की मुस्लिम महिला 1425 किलोमीटर पैदल 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम के चरणों में माता टेकर अपने सुख समृद्धि की कामना करेगी। इसी प्रमाण को लेकर कहा जाता है कि भारत अनेकता में एकता वाले देश के रूप में सदियों से जाना जाता है। यह बात उस दिन एक बार फिर साबित होगा जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक युवा मुस्लिम महिला भगवान श्री राम का दर्शन करने पहुंचेगी।