
मुंबई : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज शेयर बाजार में कारोबार का अवकाश रखने की घोषणा की गई हैं। देश भर के नागरिक हर्षो उल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। खास कर राजधानी दिल्ली में इस उत्सव का कुछ आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। शेयर बाजार में गणतंत्र दिवस की छुट्टी अगले 2 दिन भी शेयर बाजार में कारोबार का अवकाश घोषित किया गया है। क्योंकि 27 जनवरी को शनिवार और 28 जनवरी को रविवार होने के कारण शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इस तरह शेयर बाजार में तीन दिनों तक कारोबार बंद रहेगा।