बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सनातन समाज ने निकाली आक्रोश रैली

0
fastlive news

बाघमारा । बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार को लेकर शुक्रवार शाम सनातन समाज द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें सनातन समाज व क्षेत्र के आमजन शामिल हुए। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारे लगाएं। रैली में मौजूद सत्यजीत सोनू ने कहा कि बांग्लादेश में इस्कॉन के संत को झूठें आरोप में बांग्लादेश शासन द्वारा जेल में बंद करने एवं हिंदुओं पर विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित व अत्याचार करने के विरोध में सनातन समाज द्वारा इसका घोर विरोध किया जा रहा है। भारत सरकार से अपील करते है कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ ठोस उचित कार्रवाई करें। रैली में संतोष गोराई, गोपाल सिंह, दीपक प्रसाद, संतोष बर्णवाल, सत्यजीत सोनू, प्रेम, रमेश, कृष्णा, अशोक मिश्रा, महेश सिन्हा, दिनेश ठक्कर, राजेन्द्र शर्मा, प्रशांत, अरुण रजवार, मदन रवानी, विक्की, सत्यनारायण पांडेय, अभिरल, सास्वत आदि शामिल थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news