Dhanbad Crime News: पचगढ़ी ज्वेलरी शॉप में शटर तोड़ चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0
fastlive news

Dhanbad। कतरास पचगढ़ी बाजार के धनबाद मार्ग स्थित जमनादास बिसेसर लाल जेवर दुकान में सोमवार रात शटर तोड़कर हुई चोरी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के कुछ सदस्यों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे मामले में अहम सुराग मिले हैं।

इधर, जोगता क्षेत्र में चोरी की एक अन्य कोशिश के दौरान एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जोगता को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर), एसडीपीओ बाघमारा सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है और लगातार छापेमारी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का हुलिया पचगढ़ी में हुई चोरी की घटना से मेल खाता है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पचगढ़ी में घटना को अंजाम देने के बाद ही गिरोह ने जोगता में चोरी का प्रयास किया, जहां से कई आरोपी पकड़े गए जबकि अन्य फरार हो गए। जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह के सदस्य दिन में कंबल, खिलौना और दवाइयां बेचने का काम करते थे। सीसीटीवी फुटेज में चोर हाफ पैंट पहने नजर आ रहा है, जिसकी पहचान पकड़े गए एक आरोपी से हो चुकी है।

जोगता से लावारिस हालत में एक टोटो भी बरामद किया गया है। इसके अलावा साइकिल पर खेल दिखाने वाले एक व्यक्ति को भी सामान के साथ हिरासत में लिया गया है। चोरों के पास गुलेल मिलने की भी जानकारी है। प्रारंभिक जांच में सभी आरोपी छाई गद्दा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो जोगता श्यामबाजार से भारी मात्रा में जेवरात जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को दूसरे थाने भेजने की तैयारी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news