केसरगढ़ जमुनिया नदी पर ऊदज्ञ का अवैध कोयला कटाई का साम्राज्य

0
fastlive news

बाघमारा। बाघमारा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ इलाके में जमुनिया नदी आज पर्यावरणीय विनाश का प्रतीक बनती जा रही है। पुराना सैनिक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के समीप बहने वाली इस नदी के तट पर संगठित तरीके से अवैध कोयला कटाई का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित किया जा रहा है, जिससे जलस्रोत, पर्यावरण और स्थानीय जीवन तीनों पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस अवैध धंधे का संचालन कोयला कारोबार से जुड़े कुख्यात सरगना ऊदज्ञ के इशारे पर हो रहा है। नदी के किनारे सुरंगनुमा गड्ढे बनाकर अवैध कोयले की निकासी की जाती है। जिससे नदी का पानी दूषित होने के साथ नदी के संरचना भी प्रभावित हो रही है। इस खतरनाक कार्य में दर्जनों मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा के लगाया गया है, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पूर्व में कई बार वहां और आसपास हादसा हो चुकी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार बीसीसीएल ब्लॉक 2 क्षेत्र एवं वन विभाग के जमीन से सटकर हो रही है। इसके बावजूद इस अवैध कारोबार को रोकने में न तो बीसीसीएल प्रबंधन, न तो वन विभाग की सक्रियता दिख रही है और न ही सुरक्षा के जिम्मेदार सीआईएसएफ, पुलिस प्रशासन की। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि या तो विभागों को सबकुछ पता होते हुए भी अनदेखी की जा रही है, या फिर मिलीभगत के सहारे यह खेल फल-फूल रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों आशंका जाहिर करते हुए बताया की कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में अवैध कोयला कारोबार के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

*इनकी भूमिका सवालों के घेरे में*

इस अवैध कारोबार ने बीसीसीएल ब्लॉक 2 क्षेत्रीय प्रबंधन, सीआईएसएफ और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि इतनी बड़ी अवैध गतिविधि बिना सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के कैसे चल सकती है। क्या यह लापरवाही है या फिर मौन सहमति? यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो यह मामला बड़े घोटाले का रूप ले सकता है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news