कार्तिक पूर्णिमा में दिखा आस्था का सैलाब

0
fastlive news

धनबाद : कार्तिक पूर्णिमा के पावन वेला में मंगलवार को जिले के कई नदियों में आस्था और श्रद्धा का अटूट भक्ति देखने को मिला। पूर्णिमा के पावन वेला की पौ फटते ही विभिन्न धार्मिक स्थलों और दामोदर नदी तथा अन्य नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तेलमचों स्थित दामोदर नदी, बगड़ा स्थित दामोदर नदी, भाट डीह स्थित दामोदर नदी, मोहलबनी घाट, सुदामडीह घाट और लाल बंगला स्थित दामोदर घाट पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की । और अपने परिवार की सुख-समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अहले सुबह से ही नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया । जैसे जैसे दिन बढ़ता गया सुबह के 10 बजे तक घाटों पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की ।इस दौरान घाटों पर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखा गया। बताया जाता है कि हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस पूरे महीने पवित्र स्नान, पूजा-पाठ और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है. यही वजह है कि हर वर्ष इस अवसर पर दामोदर नदी के तट पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की। यदि देखा जाए तो आस्था, विश्वास और भक्ति के संग मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया और भगवान से अपनी सुख समृद्धि की कामना की।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news