
कतरास (धनबाद) : थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी भाजपा नेता श्याम किशोर उर्फ कल्लू के आवास से साढ़े 05 लाख के सोने-चांदी के जेवरात एवं 6200 सौ रुपये की नगद की चोरी हो गई। चोरी की खबर मिलने पर कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने मौके पर पहुँच कर जांच की। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।