जमुनिया में तनाव हुई कम, गाड़ियां हुई लोड

0
fastlive news

बाघमारा : भाकोकोलि के ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया कोलडंप में गुरूवार के दिन मजदूरों के बीच बैंक से पेमेंट के सवाल पर उभरा तनाव कम रहा, वहीं कोलडपं में कोकरीज के लिए प्रवेश गाड़ियों में लोडिंग का कार्य मजदूरों ने शांतिपूर्वक ढंग से किया, कोलडंप में पुराने लोडिंग के दर पर ही गाड़ियां लोड हुई, जानकारी के अनुसार बाघमारा थाना की पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के लोगो को थाने में बुलाकर कोलडंप में शांति-वयवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया, इस दौरान पुलिस ने कहा कि बैंक से पेमेंट पर निर्णय जिले के वरीय पदाधिकारियों ने लिया है,  परंतु कोलडपं में शांति-वयवस्था भंग करने वालों पर कानून सख्ती से निबटेगा, मालूम हो कि बुधवार के दिन बैंक से पेमेंट के सवाल पर हुए विवाद के उपरांत के दोनों पक्षों के द्वारा थाने में आवेदन देकर कारवाई की मांग की गई है,  फिलहाल दोनों पक्षों का आवेदन जांच हेतू रखा गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news