
बाघमारा । कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं चिकित्सक अपने अपने कार्य क्षेत्र में जी तोड़ मेहनत कर रहें हैं। वही डुमरा क्षेत्र की पंचायत प्रधान नम्रता सिंह भी अपने पंचायत को कोरोना मुक्त करने के लिए काफी प्रयासरत हैं। शनिवार को बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के सहयोग से डुमरा दक्षिण पंचायत की प्रधान नम्रता सिंह द्वारा पंचायत अंतर्गत आवासों, दुकानों एवं सड़कमार्ग एवं आसपास के क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया। इससे पूर्व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह, बरोरा क्षेत्र के प्रबंधक (एडमिनिस्ट्रेशन) प्रवीण कुमार झा एवं पंचायत प्रधान नम्रता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सेनेटाइज वाहन को क्षेत्र में रवाना किया। सेनेटाइजेशन कार्य में शैलेन्द्र सिंह, निगम सिंह, बनारसी रजक आदि सहयोग रहा।
