
लोयाबाद : वार्ड पार्षद 8 के नन्दू दुल्ला सेनगुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डॉ सुशील कुमार करकेंद के सरकारी अस्पताल में काम करते है, इनके अच्छे काम को देख विरोधी लोग डॉक्टर सुशील कुमार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है, डॉ सुशील कुमार गरीब एवं असहाय लोगो की मदद करने में आगे रहते है, केम्प लगा कर गरीबो एवं असहाय लोगों का इलाज करते हैं, जोगता के अनिल तुरी जिसका एक पैर सड़ गया था आज उसको लाठी से चलने लाइक बना दिया हैं, डॉ सुशील कुमार धनबाद आइएमए का चुनाव जीत कर सचिव बन चुके है, जिस कारण उसके विरोधी बदनाम करने के मकसद से उनपर अनरगल आरोप लगा रहे है।