धनबाद उपायुक्त सहित कई अधिकारी ने किया झंडोतोलन

0
fastlive news

धनबाद : गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सुबह 7.30 बजे बंदोबस्त कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। इसके बाद उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय में सुबह 8:00 बजे, शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में सुबह 9 बजे तथा समाहरणालय में सुबह 10:25 बजे झंडोत्तोलन कर तिरंगा को सलामी दी। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मिश्रित भवन में, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने अनुमंडल कार्यालय व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद ने गांधी सेवा सदन में तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news