बाघमारा कॉलेज के सहायक प्रोफेसर के निधन से शोक की लहर

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा कॉलेज के वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर असीत राय (उम्र 58 लगभग) के रविवार के दिन अकस्मात निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार ह्दयाघात से रविवार की देर शाम उनका निधन हो गया। वे काफी मृदुभाषी तथा छात्रों में काफी लोकप्रिय थे। अकस्मात उनके निधन से बाघमारा समेत आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक की लहर फैल गई। उनके निधन कि खबर पाकर उनके आवास में उनके शुभेक्षुओ की काफी भीड़ लग गई। उनके निधन पर बाघमारा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य प्रभारी सुनील साहू, अशोक सिंह, राजीव पांडेय, भूषण सर, दाऊद अंसारी, एस एल चौधरी, एस के सुमन, पी के माजी, टी पी पांडेय, सुखसागर महतो, शरथ रवानी, खुदू मंडल, विपिन सिंह राम सूचित सिंह इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news