लायंस क्लब बाघमारा द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा :   लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल की ओर से एंड्रॉयड मोबाईल अवेयरनेस पर हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर खास जयरामडीह में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 21 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में नीरज कुमार, पलक कुमारी एवं येलोकेशी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरोही कुमारी, द्वितीय स्थान पर इनाफ तमन्ना एवं तृतीय स्थान कुमुद कुमारी रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रवानी, बबलू मिश्रा, डॉक्टर ए कुमार वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत महतो, आचार्यगण सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news