
बाघमारा : कमल क्लब लुतीपहाड़ी (बाघमारा) के द्वारा प्रखंड कार्यालय स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार के दिन खेले गये मैच में आर इलेवन माटीगढ़ा की टीम ने आरटी क्लब रथंटाड़ को पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया, इस मैच में आर इलेवन माटीगढ़ा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 08 ओवर में 02 विकेट खोकर 126 रन बनाया, जिसमें ओमप्रकाशने 52 एव मिथिलेश ने 54 रन बनाया, इसके जवाब में रथटांड़ की टीम 08 ओवर में मात्र 105 रन ही बना पाई, इस मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिथिलेश कुमार को दिया गया, इस मोके पर उपस्थित कमल क्लब के अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नांमेंट में लाटरी के द्वारा सेकंड राउंड के मैच का लिस्ट जारी कर दिया गया है, जिसके तहत 02 जनवरी से निर्धारित मैच खेले जायेगें, इस मौके पर अशोक यादव, जयंत कुमार पांडेय, नीरज कुमार, इंद्रजीत पांडे, विष्णु कुमार, दीनदयाल साव, मनोज साव आदि उपस्थित थे।