बाघमारा में पेड़ व बिजली का पोल गिरने से लोग परेशान, अधिकारी बेपरवाह

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : माडा कार्यालय बाघमारा के समीप रास्ते पर तीन दिनों से एक पेड़ एवं बिजली पोल व तार गिरा हुआ हैं। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी पेड़ एवं बिजली पोल को किसी ने हटाना की जरूरत नहीं समझी। जिससे उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीर एवं आसपास के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। जबकि माडा एवं अंचल कार्यालय समीप में हैं। बाउजदू इन कार्यालयों के अधिकारी व कर्मी ने भी उक्त समस्या से लोगों को निजात दिलाने का प्रयास नहीं किया। बाघमारा निवासी विजय शर्मा ने शुक्रवार को मामले में सक्रियता दिखाते आसपास के लोगों का जुटान कर गिरे हुए पेड़ और बिजली पोल को रास्ते से हटाने का पहल करते हुए माडा के अधिकारी को मामले की जानकारी दी। वही माडा कार्यालय बाघमारा के इंस्पेक्टर तूलारामजी से पूछे जाने पर बताया फंड में पैसे की कमी हैं। चार वर्षों से हमे वेतन नहीं मिला हैं। गिरे हुए पेड़ एवं बिजली पोल को रास्ते से हटवाने के लिए मजदूर लगवाना पड़ेगा और उनको मजदूरी देने के लिए पैसे नहीं हैं। मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई हैं। फिर भी किसी तरह कल गिरे हुए पेड़ और बिजली पोल को हटाया जाएगा।

बाघमारा में पेड़ व बिजली का पोल गिरने से लोग परेशान, अधिकारी बेपरवाह

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news