
धनबाद : आद्रा रेल मंडल के महुदा स्टेशन के भुरंगिया फाटक के समीप रेल लाइन में आज सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, बताया जाता है की शव एचवीएस भुरंगिया महुदा कोल वासरी में कार्य करने वाले बीसीसीएल कर्मी राजकुमार नोनिया की है, शव के देखने से प्रतीत होता है की राजकुमार की मौत किसी ट्रैन की चपेट में आने से हुई हैं, मामले की जानकारी पाकर घटना स्थल पर आरपीएफ़ औऱ जीआरपी पहुंची और लोगों से पूछ-तांछ कर मामले की जाँच में जुट गई है|