
धनबाद | बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक टू अंतर्गत संचालित शैली आउट सोर्सिंग कम्पनी के समक्ष सोमवार को कोल माईनस वर्कर युनियन के बेनर तले स्थानीय बेरोजगारों ने रोजगार की मांग लेकर एक दिवसीय धरना दिया, धरने में मौजूद मजदुर नेता बलदेव वर्मा ने कहा की यहाँ के ग्रामीण रोजगार के लिए यहाँ वहाँ भटक रहे हैं और उक्त कम्पनी बाहरी लोगों को नियोजन दे रही है, अगर कम्पनी स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं देती हैं तो हम बाध्य हो कर कंपनी का चक्का जाम करेंगे. मोंके पर रितेश अग्रवाल, मो. शफीक, संजय प्रमाणिक, धीरेन महतो, राम प्रसाद महतो, मो. ईशयार, मो. अशरफ, मो. गुडू सिंह, निमाई ठाकुर, जय कुंर चौहान आदि उपस्थित थे.