वार्ता के बाद टिस्को सिजुआ का धरना प्रदर्शन स्थगित

0
fastlive news

धनबाद,कतरास : टाटा सिजुआ ग्रुप के खिलाफ प्रस्तावित ग्रामीणों का धरना प्रबंधन के साथ साकारत्मक वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई। वार्ता में ग्रामीणो का प्रतिनिधित्व पार्षद सह जिला २० सूत्री सदस्य धर्मेंद्र कुमार महतो ने किया। सभी मांगो पर प्रबंधन ने सहमति प्रदान करते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।महतो ने कहा कि कंपनी यदि सहमति के बाद पहल नही करती है तो आंदोलन होना तय है। क्योकि धरना स्थगित हुई है रद्द नही। वार्ता मे प्रबंधन की ओर से प्रशासनिक पदाधिकारी आरके सिंह, हेड एचआर पियूष कुमार, श्रृकांत महतो, टीएसआरडीएस के यूनिट हेड राजेश कुमार, अभियंता अरूण पटेल आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news