
बाघमारा : भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं आचार्य बंधु भगिनी भी दौड़े। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव विजय शर्मा के नेतृत्व में
एवं विद्यालय के खेलकूद प्रमुख आचार्य कुणाल के देखरेख में फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक चंद्र मिश्र, संरक्षक सीताराम चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सह सचिव गोपाल अग्रवाल, उप प्राचार्य शर्मेंद्र साहू, खेल शिक्षक प्रभात कुमार एवं आचार्य बिरजू प्रसाद मेहता, उमेश प्रसाद सिंह, नीरज पंडित, पितांबर कुम्हार, दिलीप जी, संजीव जी, राजेंद्र शर्मा, जय शंकर, चंदन, अक्षय, राजेश मिश्र,,सुजीत राय, सुंदर जी, रवि जी, आचार्या श्रीमती बबीता जी, संगीता जी संध्या जी, भारती जी अनीता जी , विभा जी, पूजा जी एवं समस्त आचार्य कर्मचारी बंधु भगिनी कार्यक्रम में मौजूद थे।इस मौके पर खिलाड़ियों समेत सभी अन्य ने काफी उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया।