
धनबाद : समाधान शिक्षादान की नई पाठशाला द्वारा रविवार झरिया चिल्ड्रन पार्क साप्ताहिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसने समाधान के सभी बच्चों ने भाग लिया प्रथम द्वितीय तृतीय आए बच्चों को मुख्य अतिथि विक्रम शर्मा और विशिष्ट अतिथि प्रीतम चौहान द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही बच्चों को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की भी तैयारी कराई गई, बच्चों ने भी जोर शोर से कार्यक्रम की तैयारी की बहुत से बच्चों ने मिलकर देश भक्ति गीत तथा नृत्य का अभ्यास किया ताकि 26 जनवरी के दिन नृत्य वह गान का प्रस्तुति कर सकें, अंत में सभी बच्चों को बिस्किट देकर घर को भेजा गया, मौके पर समाधान के 37 वालंटियर चंदन अभिनाश रविंद्र भोला राजा दीपा नेहा चंदा आदि मौजूद थे