
धनबाद : सामाजिक सुरक्षा कोषांग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा उपायुक्त वरुण रंजन ने समाहरणालय के सभागार में जिला के अधिकारियों के साथ की। बैठक के दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने राशन वितरण का प्रतिशत बढ़ाने एवं शत-प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग , 75% से कम राशन वितरण करने वाले पीडीएस डीलरों की सूची उपलब्ध कराने, नियमित रूप से राशन डिस्ट्रीब्यूशन ,, पीडीएस डीलर के यहां राशन उपलब्धता की सूचना लाभुकों को देने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल भात योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। आकस्मिक खाद्यान्न कोष योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मुखिया के पास उपलब्ध राशि की जांच करने एवं राशि कम हो तो उसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री योगेंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद, जिला के प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, धनबाद नगर निगम के पदाधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।