
स्त्रिया चेहरे को सुंदर बनाने के लिए बहुत से तरीके अपनाती है लेकिन चेहरा तभी सुंदर दिखेगा जब त्वचा बेदाग और होंठ गुलाबी होंगे, इसलिए चेहरे के साथ-साथ होंठो का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी है, तो आइये जानते है कि कैसे होंठो की देखभाल करे.
= होंठो के कालापन का कारण =
– कभी-कभी हम लोग होंठो पर बेकार किस्म के कॉस्मेटिक सामानों का प्रयोग कर लेते है जिनके कारण भी होंठो पर कालापन हो जाता है.
– बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करने से भी होंठ काले पड़ जाते है.
– ध्रूमपान करने से भी होंठो का रंग गहरा हो जाता है.
– ज्यादा देर तक स्विमिंग करने से भी होंठो का रंग काला पड़ सकता है.
= होंठो का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे =
– गुलाब की पंखुड़िया – होंठो की टैनिंग दूर करने के लिए गुलाब की पंखुड़िया बहुत ही कारगर होती है, पंखुडियो को पीस कर ग्लिसरीन के साथ मिलाकर होंठो पर रोज रात को लगाये, और सुबह धो ले.
– चुकंदर – चुकंदर को काटकर उसके टुकड़े को होंठो पर रगड़े या फिर इसका रस निकालकर नीबू के रस के साथ मिलाकर रोजाना होंठो पर लगाये, इससे होंठ गुलाबी और चमकदार होते है.
– अनार – अनार के रस को हल्दी के साथ मिलाकर होंठो पर लगाये, फिर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो डाले.
– नीबू – नीबू के रस को रोजाना होंठो पर रगड़े, 10 मिनट बाद पानी से धो ले, यह होंठो का कालापन दूर करने का बहुत कारगर उपाय है.
– चीनी का स्क्रब – होंठो की टैनिंग दूर करने के लिए चीनी में नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर ब्रश की सहायता से हलके हाथो से स्क्रब करे, इससे होंठो का कालापन दूर होगा|