उंची सड़क निर्माण में भारत ने बोलिविया को पीछे छोड़ा

0
fastlive news

नई दिल्ली:  भारत सीमा पर अपनी मजबूत  पकड़ बनाने के लिए विश्व की सबसे उंची सड़क का निर्माण कर कर लिया हैं। यह सड़क भारत सीमा पर लद्दाख बॉर्डर पर बनाई गई है। जो इस सड़क का निर्माण वहां की बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने की है। यह सड़क पूर्वी लद्दाख के उमलिंगला के पास स्थित है। जो समुद्र तल से करीब 19,300 फीट की उंचाई पर है। भारत ने लद्दाख में इस तरह सबसे उंची सड़क बनाकर विश्व के सबसे उंची सड़क निर्माण करने वाले बोलिविया के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसके पूर्व विश्व में सबसे उंची सड़क का रिकॉर्ड बोलिविया के नाम था। जिसका रिकॉर्ड तोड़कर भारत ने विश्व स्तर पर सबसे उंची सड़क निर्माण करने वाले देशों की सूची में अपना नाम पहले स्थान पर जोड़ दिया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news