
नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए डीजीसीए ने नई दिशा निर्देश जारी किया है। डीजीसीए द्वारा जारी दिशानिर्देश में विदेशी उड़ानों पर 31 मार्च तक के लिए पाबंदी लगा दी है। पूर्व में यह पाबंदी 28 फरवरी तक की रखा गया था। लेकिन देश में नए कोरोना स्ट्रेन और कोरोना के नए मरीजों की हो रही वृद्धि को देखते हुए इसके समय सीमा को डीजीसीए ने आगे बढ़ा दिया है। वैसे डीजीसीए ने चुनिंदा मार्गो पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों को विशेष परिस्थितयों में अनुमति दी है। वहीं विदेशी उड़ानों पर प्रतिबंध को लेकर डीजीसीए ने कहा है कि यह प्रतिबंध इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट्स के संचालन पर लागू नहीं होगा। जो भी हो कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर देश के लोगों में थोड़ी हड़कंप मची हुई है।
