
नई दिल्ली: मारक क्षमता में वृद्धि के लिए भारतीय वायुसेना ने राफेल को फ्रांसीसी मिसाइल हैमर से लैस करने की पूरी तैयारी कर रही हैं। वैसे भारतीय वायुसेना के ताकतों के बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की ओर से आपातकालीन शक्तियों के तहत हैमर मिसाइलों के खरीदारी के लिए आॅर्डर दे दिया गया है। वैसे 29 जुलाई को पांच राफेल भारत आने वाले है। कहा जा रहा है कि राफेल में जो हैमर मिसाइल लगाया जाना है उसकी मारक क्षमता 60 से 70 किमी है। यह मिसाइल इतनी दूरी तक किसी भी प्रकार के लक्ष्य को साधने की क्षमता रखती है। इस तरह भारत के लड़ाकू विमान की मारक क्षमता में वृद्धि किया जाएगा।