
नई दिल्ली: समुद्री आतंकवादियों पर कड़ी नजर रखने के लिए भारत ने मालदीव को डोर्नियर विमान उपलब्ध कराया है। भारत द्वारा उक्त द्वीप को दिए गए विमान का परिचालन मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स द्वारा किया जाएगा। वहीं इस डोर्नियर विमान का सारा खर्च भारत द्वारा वहन किया जाएगा। वर्ष 2016 में मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने समुद्री निगरानी के लिए डोर्नियर विमान की आवश्यकता जताई थी। जिसे देखते हुए भारत ने अपनी सुरक्षा और मालदीव की सुरक्षा के लिए यह विमान उक्त द्वीप को उपलब्ध कराया है। इस विमान के निगरानी से यह द्वीप विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में मजबूती प्रदान करेगा।
