हिंद महासागर में चीनी पोत को भारतीय नौसेना ने खदेड़ा

0
fastlive news

नई दिल्ली:  भारतीय समुद्री क्षेत्र में संवेदनशील जानकारी हासिल करने के फिराक में चीनी पोत ने हिंद महासागर में घुसपैठ की। इधर चीनी पोत की नजर भारतीय पोत पर पड़ते ही वापस लौटने में ही अपनी भलाई समझी। कहा जा रहा है कि चीनी पोत हमेशा भारतीय समुद्री क्षेत्रों मे ंप्रवेश कर संवेदनशील जानकारी हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं। चीनी पोत के इस मंसूबे को इसबार भारतीय पोत ने नाकाम कर दिया। यह चीनी पोत युआन वांग क्लास अनुसंधान पोत ने पिछले महीने भी मलक्का की खाड़ी से होकर हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था। पिछले महीनों से ही समुद्री इलाकों में चीन की चालाकी को देखते हुए भारतीय नौसेनाओं ने भी इस तरह के जंगी जहाज पर कड़ी नजर रखे हुए थे।

हिंद महासागर में चीनी पोत को भारतीय नौसेना ने खदेड़ा

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news