
नई दिल्ली : भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित किबिथू सैन्य शिविर का नाम और सड़क का नाम भारतीय सेना के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम कर दिया गया है। मालूम रहे ऐसी सैन्य शिविर में जनरल रावत कर्नल के रूप में बटालियन 5 /11 गोरखा राइफल की कमान संभाली थी । उनके देहांत के बाद देश के प्रति उनके अहम योगदान को देखते हुए सरकार ने अरुणाचल के ही किबिथु सैन्य शिविर का नाम बदलकर जनरल बिपिन रावत मिलिट्री गिरिजन रखा गया है । बताया जाता है कि रावत के कर्नल पद पर देश की सेवा करने एवम और अन्य पदों पर अपनी ड्यूटी करने के बाद उन्हें सीडीएस के पद पर उन्हें काम करने का मौका मिला ।