
नई दिल्ली : पिछले दिन जापान में आए भूकंप पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को एक पत्र लिखा है। जापान के प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा है कि भारत जापान के साथ एक जुटता के साथ खड़ा है। और जापान का हर संभव मदद करने के लिए भारत तैयार है। मालूम हो कि साल के पहले दिन जापान में एक के बाद एक लगातार 155 भूकंप आए थे । जिनमें से दो भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा मापी गई थी । और इन भूकंपों में से चार लोगों की मौत हुई थी। कहा जा रहा है जापान में आए ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप में एक 7.6 और दूसरा 6 तीव्रता के भूकंप थे।