
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक के प्रथम दिन भारत के निशानेबाजों की एक नहीं चली। निशानेबाजी में भारत का नेतृत्व करने वाली अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवान ने प्रथम दिन खेल के आगाज तो किया पर भारत को निराशा ही दिलाई। क्योंकि ये दोनो खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी अपने आप को क्वालीफाई नहीं कर पाए। इस तरह के प्रदर्शन से भारत को निराश होना पड़ा है। वहीं तीरंदाजी के मिक्सड डबल्स टीम स्पर्धा में दीपिका कुमार और व्रवीण जाधव की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन के खेल में भारतीयों को काफी आस है।
