
जयपुर: कोरोना काल के दौरान स्कूलों की फीस को लेकर प्राइवेट स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच चली आ रही विवाद को राजस्थान हाईकोर्ट ने खत्म कर दिया है। इस विवाद को खत्म करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए प्राइवेट स्कूल प्रबंधन को यह आदेश जारी किया है कि निजी स्कूल अपनी कुल फीस का 70 प्रतिशत ही अभिभावकों से लें। वहीं हाईकोर्ट ने अभिभावकों से इस फीस को तीन किस्तों में जनवरी तक लेने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने इस फीस के चुकता नहीं करने वाले अभिभावकों से यह भी कहा है कि जो अभिभावक यह फीस नहीं दे सकता है तो उसके छात्र को दी जा रही आॅनलाइन क्लासेज को रोकी भी जा सकती हैं। इस तरह राजस्थान हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए राजस्थान के प्राइवेट स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच फीस को लेकर हो रही विवाद पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
