
नई दिल्ली : टी 20 वर्ल्ड कप इस साल होने वाले है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं स्पोर्ट्स रिपोर्ट की खबर पर यदि गौर किया जाए तो इस वर्ष के टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच जो मैच खेला जाएगा वह 9 जून को न्यूयॉर्क में हो सकता है। जो इस वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले यह मैच दूसरा मैच होगा। वहीं भारत का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ होगा जो 5 जून को खेला जाएगा। इसके अलावा भारत का तीसरा मैच अमेरिका के बीच खेला जाएगा । जो 12 जून को हो सकता है।