
नई दिल्ली : एम एसपी, अग्निवीर, पेंशन आदि मुद्दे को लेकर
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बडा बयान जारी किया है। जारी बडा बयान में टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है। उन्होनें 16 फरवरी को लेकर अहम प्रतिक्रिया देते हुए सभी किसानों को
खेतों में काम नहीं करने, दुकानदारों को दुकानों को भी बंद रखने का अनुरोध किया है। उन्होनें अपने बयान में कहा है कि 16 फरवरी को भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ में बहुत सारे संगठन उनके साथ है।