अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम : रांची के पंकज यादव के परिवार में उत्साह का माहौल

0
fastlive news

रांची : रांची के पंकज यादव के परिवार में उत्साह का माहौल है, पंकज अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम में प्लेइंग इलेवन में भले ही न रहे हों लेकिन टीम के सदस्य थे, जिस दिन टीम में चयन हुआ था उस दिन पंकज की माँ की खुशी  उनकी आँखों में झलक रही थी, उस दिन मीडिया प्रतिनिधियों की भीड़ पंकज के घर भाई हुई थी, लेकिन आज उस दिन से भी ज्यादा खुश पंकज की माँ व उसका परिवार है, बेटा के नहीं खेल पाने की थोड़ी कसक तो है लेकिन राष्ट्रगान के दौरान मैदान में बेटे को देखकर और जीत के बाद स्टंप लेकर पंकज को जश्न मनाते देख उसकी माँ बेहद खुश थी, बहन कहती है अब उसकी शादी अच्छे से होगी क्योंकि बीसीसीआई ने 30 लाख रुपये देने की घोषणा की है, वही दूसरों के घर में गाय का दूध बेचने वाले पिता कहते हैं ये तो पंकज की शुरुवात है उसे तो अपने बड़े भाई धोनी की तरह देश का नाम रौशन करना है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news